लाइव न्यूज़ :

मोदी ने चिनफिंग को मामल्लपुरम आमंत्रित कर तमिलनाडु की संस्कृति से उन्हें अवगत कराया : भाजपा महासचिव

By भाषा | Updated: January 25, 2021 19:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 जनवरी तमिल भाषा और संस्कृति को लेकर भाजपा की आलोचना के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए भाजपा के महासचिव सी टी रवि ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तो दूसरे देशों से आने वाले नेताओं को केवल मुगलकालीन मकबरे दिखाए जाते थे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामल्लापुरम जैसे स्थान दिखाए।

गांधी ने तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे के दौरान मोदी और भाजपा पर राज्य के लोगों, संस्कृति और भाषा का अपमान करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी पर पलटवार करते हुए रवि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को तमिलनाडु में मामल्लपुरम में आमंत्रित किया और उन्हें स्थानीय संस्कृति से अवगत कराया।

तमिलनाडु में भाजपा के प्रभारी रवि ने ट्वीट किया, ‘‘वणक्कम राहुल गांधी। आपके दादा, दादी, पिता और मां ने विश्व के नेताओं को मुगलकालीन मकबरे दिखाए। प्रधानमंत्री मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को महाबलीपुरम (मामल्लपुरम) ले गए। तमिल संस्कृति और तमिल मक्कल(लोग) के खिलाफ कौन है? ’’

मोदी अक्टूबर 2019 में चेन्नई के पास मामल्लपुरम में चिनफिंग से मिले थे।

कर्नाटक के विधायक रवि गोवा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के भाजपा के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव हैं।

गांधी ने शुक्रवार से तमिलनाडु के पश्चिमी हिस्से के दौरे के दौरान तमिल भाषा और संस्कृति का उल्लेख करते हुए मोदी और भाजपा पर निशाना साधा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए