लाइव न्यूज़ :

मोदी ने दिल्ली मेट्रो की ‘मेजेंटा लाइन’ पर भारत की पहली चालक रहित मेट्रो का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 13:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की ‘मेजेंटा लाइन’ पर भारत की पहली चालक रहित मेट्रो का उद्घाटन करते हुए कहा कि 2025 तक 25 शहरों में मेट्रो चलेगी।

मोदी ने कहा कि 2014 में जब उनकी सरकार सत्ता में आई तब केवल पांच शहरों में मेट्रो चल रही थी और लगातार इसका दूसरे शहरों में विस्तार हो रहा है, जिसके साथ ही लोगों का जीवन सुगम बनाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने शहरीकरण को एक चुनौती की तरह नहीं देखा बल्कि इसका एक अवसर की तरह इस्तेमाल किया।

मोदी ने पूर्व सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने दशकों तक बढ़ते शहरों की बुनियादी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चालक रहित मेट्रो के साथ भारत उन चंद देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां इस तरह की सेवाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी, फास्टैग कार्ड, कृषि बाजार एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड जैसे कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने लोगों की मदद के लिए सेवाओं का एकीकरण किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ 2014 में, देश में 240 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन थी। आज, उससे तीन गुना ज्यादा 700 किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन है। हम इसका 25 शहरों में विस्तार कर इस नेटवर्क को 1700 किलोमीटर लंबा करना चाहते हैं।’’

मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिल्ली मेट्रो की ‘मेजेंटा लाइन’ पर भारत की पहली चालक रहित मेट्रो का उद्घाटन किया। इसके साथ ही ‘एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन’ पर ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ सेवा पूरी तरह शुरू की।

सरकार ने कहा है कि चालक रहित ट्रेनें पूरी तरह से स्वचालित होंगी।

उसने बताया कि 2021 के मध्य तक ‘पिंक लाइन’ पर मजलिस पार्क और शिव विहार के बीच चालक रहित मेट्रो सेवा की शुरुआत की जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इन नवाचारों से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य शहरों के निवासियों के लिए सुखद परिवहन और अनुकूल यातायात के एक नए युग का सूत्रपात होगा।

दिल्ली में ‘एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन’ पर ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ सेवा पूरी तरह से शुरू होने से देश के किसी भी भाग से जारी किए गए ‘रुपे-डेबिट कार्ड’ का इस्तेमाल यात्रा के लिए किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित