लाइव न्यूज़ :

मोदी ने फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन के साथ डिजिटल बैठक की

By भाषा | Updated: March 16, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिनलैंड की अपनी समकक्ष सना मरीन के साथ एक डिजिटल बैठक में कहा कि भारत ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ विश्व की जरूरतों का भी ध्यान रखा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत निर्मित कोविड-19 के टीके की 5.8 करोड़ से अधिक खुराक हाल के हफ्तों में करीब 70 देशों में पहुंची।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत और फिनलैंड नियम आधारित, पारदर्शी, मानवीय तथा लोकतांत्रिक वैश्विक व्यवस्था में यकीन रखते हैं तथा दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी,नवोन्मेष, स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में मजबूत सहयोग रहा है।

मोदी ने फिनलैंड से अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और आपदा का सामना करने में सक्षम ढांचे के लिए गठबंधन (सीडीआरआई) में शामिल होने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ये अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं फिनलैंड की क्षमता एवं विशेषज्ञा से लाभान्वित होंगी।’’

फिनलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा, प्रौद्योगिकी और व्यापार के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और आगे ले जाने की गुंजाइश है।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि यह बैठक भारत-फिनलैंड साझेदारी के भविष्य में विस्तार एवं विविधीकरण के लिए एक खाका उपलब्ध कराएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos