लाइव न्यूज़ :

मोदी ने भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ा दी : अमित शाह

By भाषा | Updated: October 14, 2021 22:36 IST

Open in App

पणजी, 14 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भारतीय पासपोर्ट की ‘‘ताकत बढ़ा दी है।’’

उन्होंने गोवा के एकदिवसीय दौरे में तालीगाव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को विश्वास है कि 2024 से पहले भारत पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हो जाएगा।

शाह ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदल गया है। गोवा नाविकों का क्षेत्र है। उनसे पूछिए (नाविकों से), पहले जब वे भारतीय पासपोर्ट दिखाते थे (देश के बाहर) तो क्या प्रतिक्रिया होती थी और अब क्या प्रतिक्रिया होती है।’’

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘अब भारतीय पासपोर्ट देखने के बाद विदेश में अधिकारियों के चेहरे पर मुस्कान होती है और वे कहते हैं, ‘आप मोदी के देश से आए हैं’।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी ने भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ा दी है और यह इसलिए संभव हुआ कि भाजपा ने बहुमत हासिल किया (आम चुनावों में)।’’

उन्होंने गोवा के लोगों से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी सत्तारूढ़ भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताएं।

करोड़ों घरों को शौचालय मुहैया कराने जैसी मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए शाह ने कहा कि लोगों से दूसरा जनादेश मांगने (2024 में) से पहले सरकार नल से पानी देने के सौ फीसदी लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

उन्होंने कहा कि गोवा देश में पहला राज्य होगा जहां हर घर में नल से पानी मिलेगा।

शाह ने कहा, ‘‘वाजपेयी सरकार के बाद से भारत की रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ। यह 11वें स्थान पर था। लेकिन मोदी ने इसे चौथे और पांचवें स्थान के बीच लाए। मुझे पूरा विश्वास है कि 2024 से पहले पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के सपने को पूरा कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया