लाइव न्यूज़ :

अबकी बार बेटे आदित्य के साथ अयोध्या पहुंचे उद्धव ठाकरे ने किए राम लला के दर्शन, कहा- मंदिर के लिए अध्यादेश लाए सरकार

By भाषा | Updated: June 16, 2019 19:14 IST

ठाकरे ने कहा ‘‘हमारा तो यहां बार-बार आने का दिल करता है लेकिन कुछ लोग कहते हैं कि हम मतलब तथा काम निकालने के लिए यहां आते हैं । लोग कहते थे आप दोबारा अयोध्या आएंगे । इस बार मैं फिर अयोध्या आया हूं और यहां बार बार आने का दिल करता है ।''

Open in App

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार को अध्यादेश लाना चाहिए । उद्धव ठाकरे ने यहां अपने बेटे आदित्य और शिवसेना सांसदों के साथ रामलला की पूजा अर्चना की । ठाकरे ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द करना होगा । सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाना चाहिए । उन्होंने कहा कि शिवसेना के 18 सांसद सदन में जाने के पहले रामलला का दर्शन कर नई पारी की शुरुआत करेंगे ।

ठाकरे ने कहा ‘‘हमारा तो यहां बार-बार आने का दिल करता है लेकिन कुछ लोग कहते हैं कि हम मतलब तथा काम निकालने के लिए यहां आते हैं । लोग कहते थे आप दोबारा अयोध्या आएंगे । इस बार मैं फिर अयोध्या आया हूं और यहां बार बार आने का दिल करता है ।''

उद्धव के रामलला के दर्शन के समय कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे । अयोध्या में शिवसेना के सांसदों ने ढोल नगाडों के बीच उद्धव का स्वागत किया । शिवसेना प्रमुख पत्नी व बेटे के साथ विशेष विमान से अयोध्या पहुंचे ।

हवाई पट्टी पर अयोध्या प्रशासन के साथ शिवसेना के नेताओं ने उनका स्वागत किया । ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में साहस है। अगर सरकार फैसला करती है तो उसे कोई रोक नहीं पाएगा। केवल शिवसेना ही नहीं, पूरे विश्व का हिन्दू इस फैसले के साथ होगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर हमारे लिये आस्था का मामला है ना कि राजनीति का । ठाकरे ने कहा कि चाहे शिवसेना हो या भाजपा, हम हिन्दुत्व को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

टॅग्स :अयोध्याअयोध्या विवादराम मंदिरउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी