लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार की टॉप्स योजना ने भारत को ओलंपिक में सबसे अधिक पद दिलाने में मदद की: सोनोवाल

By भाषा | Updated: August 7, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि साल 2014 में शुरू की गई मोदी सरकार की 'टॉप्स' नीति से खिलाड़ियों को मदद मिली, जिसके चलते भारत इस बार ओलंपिक के इतिहास में सबसे अधिक पदक अपने नाम कर पाया और उसे एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक मिला।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सितंबर 2014 में टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) शुरू की गई थी।

सोनोवाल ने कहा कि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने संभावित पदक विजेताओं की तलाश के लिए विशेषज्ञों वाले चयन पैनल का नेतृत्व किया।

सोनोवाल 2017 में असम के मुख्यमंत्री बनने से पहले मोदी सरकार में खेल मंत्री थे।

सोनोवाल ने कहा कि इस योजना के तहत सरकार ने एथलीटों और खिलाड़ियों को जब भी आवश्यक हो वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण, कोचिंग और चिकित्सा सहायता प्रदान की।

उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य लक्ष्य 2020 ओलंपिक में पदक जीतना था।

नवोदित भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 13 वर्ष के बाद भारत को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाया है। भारत तोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल सात पदक अपने नाम कर चुका है। इस बार भारत ने ओलंपिक में सबसे अधिक पदक जीतने का अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो