लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार की एएमयू को बड़ी राहत : दिया आर्थिक पैकेज

By भाषा | Updated: January 21, 2021 19:38 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), 21 जनवरी केंद्र सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को बड़ी राहत देते हुए एक वित्तीय पैकेज का ऐलान किया है। इससे एएमयू को अपनी सभी प्रमुख वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

एएमयू के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में बताया कि बुधवार को विश्वविद्यालय को शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से एक आधिकारिक सूचना मिली कि विश्वविद्यालय द्वारा कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति संबंधी देय राशि शिक्षण तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के भत्तों समेत सभी वित्तीय आवश्यकताओं के लिए मांगी गई धनराशि जारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एएमयू को जूनियर तथा सीनियर रेजिडेंट्स का वेतन देने के लिए जरूरी धनराशि नहीं मिलने की वजह से शिक्षण कार्यक्रम पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा था। पैकेज के तहत इस मद की धनराशि भी दी जा रही है।

हमीद ने विश्वविद्यालय की ओर से पुरानी मांग को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि एएमयू को दिए गए राहत पैकेज का एक प्रमुख पहलू यह भी है कि इसमें उसे अलीगढ़ नगर निगम के गृह कर के तौर पर बकाया 14 करोड़ रुपए की धनराशि भी दी गई है। यह बकाया नहीं चुकाया जाने की वजह से निगम ने इस महीने के शुरू में एएमयू का भारतीय स्टेट बैंक स्थित मुख्य खाता सीज करा दिया था।

एएमयू के प्रवक्ता प्रोफेसर शाफे किदवाई ने बताया कि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विभिन्न भुगतान पिछले करीब तीन वर्षो से लंबित हैं और एएमयू प्रशासन केंद्र सरकार से इसके लिए धन जारी करने की गुजारिश कर रहा था।

उन्होंने बताया कि एएमयू को मंत्रालय की ओर से बुधवार को मिले पत्र में यह कहा गया कि सरकार शिक्षण तथा शिक्षणेत्तर कर्मियों के भुगतान और चिकित्सा संकाय के जूनियर एवं सीनियर रेजिडेंट्स के वेतन के लिए मांगी गई धनराशि को देने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गई है। उन्होंने बताया कि इसमें पैकेज की वास्तविक धनराशि की गणना अभी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos