लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, केंद्र के 36 मंत्री करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा, बताएंगे 370 हटाने के फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 05:54 IST

केंद्र के मंत्री जम्मू-कश्मीर में लोगों को उन कार्यक्रमों और अभियानों की जानकारी देंगे, जिन्हें केंद्र ने 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 के अंत के बाद प्रदेश में शुरू किया है। बता दें कि जम्मू और कश्मीर में विपक्ष का कहना है कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने और केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद स्थानीय लोगों की जमीनें छीन ली जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार के 36 मंत्री 18 से 25 जनवरी के बीच जम्मू और कश्मीर का दौरा करेंगे। ये मंत्री घाटी की स्थिति का भी जायजा लेंगे।

केंद्र सरकार के 36 मंत्री 18 से 25 जनवरी के बीच जम्मू और कश्मीर का दौरा करेंगे। बताया जा रहा हा कि ये मंत्री सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के लिए चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों को आम लोगों के बीच पहुंचाएंगे। साथ ही ये मंत्री घाटी की स्थिति का भी जायजा लेंगे। इसके अलावा यह सभी मंत्री राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे और उन्हें केंद्र की योजनाओं की जानकारी देंगे।

ख़बरों की मानें तो केंद्र के मंत्री जम्मू-कश्मीर में लोगों को उन कार्यक्रमों और अभियानों की जानकारी देंगे, जिन्हें केंद्र ने 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 के अंत के बाद प्रदेश में शुरू किया है। बता दें कि जम्मू और कश्मीर में विपक्ष का कहना है कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने और केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद स्थानीय लोगों की जमीनें छीन ली जाएंगी। साथ ही लोगों का रोजगार भी छीन लिया जा रहा है। इन अफवाहों के खिलाफ केंद्र सरकार 370 हटाने के फायदे लोगों तक पहुंचाएगी। केंद्रीय मंत्रियों के इस दौरे को लेकर गृह राज्य मंत्री जी।किशन रेड्डी ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम को चिट्ठी लिखी है।

रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्रीय मंत्रियों के 51 दौरे जम्मू डिविजन और 8 दौरे कश्मीर में होंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी 19 जनवरी को कटड़ा और रियासी इलाकों में जाएंगी। इसी दिन रेलमंत्री पीयूष गोयल श्रीनगर का दौरा करेंगे। इसके बाद 20 जनवरी को मंत्री जनरल वीके सिंह उधमपुर जाएंगे और 21 जनवरी को किरेन रिजिजू जम्मू के पास सीमांत इलाके सुचेतगढ़ की यात्रा करेंगे। इन सभी के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, रमेश पोखरियाल निशंक, जितेंद्र सिंह समेत कई अन्य नेता भी राज्य के दौरे पर आएंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया