लाइव न्यूज़ :

सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ काम करेगी मोदी सरकार: अमित शाह

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी सरकार सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाकर सहकारिता से जुड़े करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संकल्प के साथ काम करेगी।

शाह ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने मंत्रियों के विभागों को फिर से आवंटित करने के एक सप्ताह बाद सहकार भारती के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद कही। शाह को नव गठित सहकारिता मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।

शाह ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश वैद्य जी के नेतृत्व में सहकार भारती के प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त कर इससे जुड़े करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हमें संकल्पित भावना से कार्य करना है।’’

सहकार भारती के अनुसार, यह सहकारी समितियों का एकमात्र अखिल भारतीय संगठन है।

यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में, निस्वार्थ सहकारी समितियों का एक मजबूत और समर्पित संवर्ग और सहकारी समितियों की एक श्रृंखला बनाने की परिकल्पना करता है जो सहकारी आंदोलन के ज्ञान का प्रसार करेगा।

सहकार भारती का कहना है कि इसका मिशन तेजी से संतुलित, न्यायसंगत और सतत विकास के लिए विकेन्द्रीकृत और श्रम प्रधान अर्थव्यवस्था के प्राथमिक उपकरणों में से एक के रूप में सहकारी आंदोलन का निर्माण करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल