लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, 10 करोड़ लोगों को मिलेगा इतने रुपये का मासिक भत्ता

By विकास कुमार | Updated: December 24, 2018 11:43 IST

विशेषज्ञ इस योजना को मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं, क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर लोगों को लाभ मिलने के कारण नरेन्द्र मोदी और बीजेपी के पक्ष में जबरदस्त हवा बन सकती है। इस योजना के तहत 10 करोड़ लोगों को 2500 से 3000 रुपये का मासिक भत्ता मिल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार 10 करोड़ लोगों को दे सकती है मासिक भत्ता।इससे पहले सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों को बीमा योजना का लाभ दे रही है।यह दांव मोदी सरकार के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद मोदी सरकार लोकसभा चुनाव में भी जीत को लेकर सशंकित दिख रही है। क्योंकि जिस तरह से राहुल गांधी ने किसानों का मुद्दा उठाया है, उससे बीजेपी में हडकंप मच गया है। लेकिन अब मोदी सरकार आयुष्मान भारत के बाद एक ऐसी योजना लाने जा रही है, जो लोकसभा चुनाव के पहले राजनीतिक समीकरणों को बदल के रख देगा।

जी हां, इस योजना का नाम है यूनिवर्सल बेसिक इनकम। इस योजना के तहत सरकार देश में 10 करोड़ लोगों को(किसान, बेरोजगार नौजवान, आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों) को मासिक भत्ता देने का एलान कर सकती है। विश्व के कई देश अपने यहां आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के मकसद से यूनिवर्सल बेसिक इनकम देते हैं।

नरेन्द्र मोदी का मास्टरस्ट्रोक 

राहुल गांधी के किसानों की लोन माफी योजना को काउंटर करने के लिए सरकार यह स्कीम लाने वाली है। जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक इस योजना का एलान 15 जनवरी तक कर दिया जायेगा। विशेषज्ञ इस योजना को मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं, क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर लोगों को लाभ मिलने के कारण नरेन्द्र मोदी और बीजेपी के पक्ष में जबरदस्त हवा बन सकती है। इस योजना के तहत 10 करोड़ लोगों को 2500 से 3000 रुपये का मासिक भत्ता मिल सकता है। 

इसके पहले मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को मोदी सरकार ने बड़े पैमाने पर लागू करने का फैसला किया था। इस योजना के तहत देश में 10 करोड़ परिवारों को इलाज के लिए 5 लाख तक का बीमा मिलेगा। इस योजना के तहत प्राथमिक सेवा उपचार से लेकर कैंसर तक की बीमारियों में 5 लाख तक का खर्च सरकार वहन करेगी। हाल ही में एक कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा था कि आयुष्मान भारत योजना का अभी तक 6 लाख लोग लाभ ले चुके हैं। 

मोदी केयर और  यूनिवर्सल बेसिक इनकम 

मोदी सरकार का 10 करोड़ लोगों को मासिक भत्ता देने का फैसला विपक्ष को मुद्दाविहीन कर सकता है। पिछले साल हुए आर्थिक सर्वे में अरविन्द सुब्रमण्यम की समिति ने भी यूनिवर्सल बेसिक इनकम का सुझाव रखा था। समिति का मानना था कि देश में लोगों की आर्थिक हालत को मजबूत करने के लिए इस योजना का लागू होना जरूरी है। लेकिन इतना तय है कि इस योजना के लागू होने के बाद सरकार पर वित्तीय दबाव बहुत बढ़ जायेगा। और अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि सरकार इस योजना के लिए पैसा कहां से लाएगी?

बदल जायेंगे राजनीतिक समीकरण 

लेकिन इतना तय है कि मोदी सरकार अगर इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करती है, तो ये विपक्ष के लिए बहुत बड़ा धक्का साबित होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्रति वर्ष 1 करोड़ लोगों को रोजगार की जरुरत है। आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक, कोई भी सरकार इतने बड़े पैमाने पर रोजगार नहीं पैदा कर सकती, इसलिए भी इस योजना का लागू होना जरूरी है। 

आलोचक कहते हैं कि इससे लोगों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ेगा। लोग कामचोर हो सकते हैं। अब आलोचक कुछ भी कहें, लेकिन यह फैसला लोकसभा चुनाव में राजनीतिक समीकरणों और लोगों को एक बार मोदी सरकार के बारे में सोचने पर मजबूर जरूर कर सकता है। 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावजन आरोग्‍य योजनानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया