लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के किसानों के गुमराह करने का प्रयास कर रही मोदी सरकार: टीएमसी

By भाषा | Updated: December 25, 2020 17:06 IST

Open in App

कोलकाता, 25 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार को केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह बार बार यह कहकर पश्चिम बंगाल के किसानों को गुमराह कर रही है कि राज्य सरकार ने उन्हें 'प्रधानमंत्री किसान निधि सम्मान' योजना के तहत नकदी लाभों से वंचित किया है।

तृणमूल सांसद सौगत रॉय ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा, ''भाजपा बार-बार कह रही है कि पश्चिम बंगाल के किसानों को इस योजना के तहत मिलने वाले नकदी लाभों से वंचित किया जा रहा है। यह सही नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र सरकार से कहा था कि वह किसानों को प्रत्यक्ष रूप से नहीं बल्कि राज्य सरकार के जरिये नकदी लाभ प्रदान करे।''

उन्होंने कहा, ''मोदी सरकार की मंशा राजनीतिक लाभ उठाने की है।''

रॉय ने कहा कि सरकार ने संसद में कृषि कानूनों को पारित कराने के लिये ''संख्या बल'' का इस्तेमाल किया। उसने आलू और प्याज को भी आवश्यक वस्तुओं की सूची से हटा दिया।

उन्होंने कहा कि इससे बाजार में आलू और प्याज के दाम बढ़ रहे हैं, जिन्हें संभालना राज्य सरकार के लिये मुश्किल हो रहा है।

रॉय ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने अपनी 'कृषक बंधु' योजना के तहत राज्य के किसानों को 2,642 करोड़ रुपये दिए हैं और कृषि क्षेत्र में बजटीय आवंटन पांच गुना बढ़ा है।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नौ करोड़ किसान परिवारों को 18,000 करोड़ रुपये प्रदान किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान