लाइव न्यूज़ :

प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर मोदी सरकार ने किसानों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की: राकांपा

By भाषा | Updated: September 17, 2020 21:20 IST

राकांपा नेता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के समक्ष अपनी चिंताओं को रखा था। तापसे ने कहा कि गोयल ने पवार के जरिये किसानों को आश्वस्त किया था कि केन्द्र इस मुद्दे पर सकारात्मक कदम उठायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा ने आरोप लगाया कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर किसानों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की है। राकांपा ने इस कदम को वापस लिये जाने की मांग की है।

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर किसानों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की है। राकांपा ने इस कदम को वापस लिये जाने की मांग की है। पार्टी के प्रवक्ता महेश तापसे ने इस फैसले को ‘तुगलकी’ करार दिया और कहा कि यह ऐसे समय में प्याज उत्पादकों को अपने उत्पाद की अच्छी कीमत पाने से वंचित कर देगा जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग बढ़ रही है।

केन्द्र ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से प्याज की विभिन्न किस्मों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। तापसे ने यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर मोदी सरकार ने महाराष्ट्र और देश के अन्य स्थानों पर किसानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की है।

राकांपा नेता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के समक्ष अपनी चिंताओं को रखा था। तापसे ने कहा कि गोयल ने पवार के जरिये किसानों को आश्वस्त किया था कि केन्द्र इस मुद्दे पर सकारात्मक कदम उठायेगा।

उन्होंने कहा कि यह फैसला लेने के चार दिन बाद भी सरकार ने अब तक इस पर फिर से विचार नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसी का नतीजा है कि अब यह मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। उन्होंने राज्य में किसानों द्वारा इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन का जिक्र किया।’’ तापसे ने दावा किया कि कोविड-19 महामारी के कारण प्याज का निर्यात 13 प्रतिशत तक कम हुआ है और इससे लगभग 1,150 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारतमहाराष्ट्र पवार परिवारः 28 जनवरी को अजित पवार की मृत्यु और 26 फरवरी को एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार?

भारतलातूर जिला परिषद चुनावः भाजपा 16 सीटों के साथ आगे, जानें शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी का हाल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया