नई दिल्ली: मोदी सरकार ने 59 चीनी ऐप से प्रतिबंध के आदेशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। इसके साथ ही आदेश की अवेहलना करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चीनी ऐप कंपनियों को पत्र लिखकर कहा कि प्रतिबंधित ऐप की देश में सीधे या परोक्ष रूप से उपलब्धता अवैध है।'
बता दें कि मोदी सरकार ने अलग-अलग तरीके के 59 मोबाइल एप को देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पूर्वाग्रह रखने वाला बताते हुए उन पर प्रतिबंध लगाया है, जिसमें चीन के एप टिकटॉक, शेयरइट और वीचैट जैसे एप भी शामिल हैं। आईटी मंत्रालय ने जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं।
59 चीनी ऐप बैन होने के बाद, बनाए गए 200 भारतीय ऐप
भारत में चाइनीज ऐप बंद होने के बाद केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा देश का लक्ष्य चीन को पार करना है और भारत को दुनिया में नंबर एक मोबाइल फोन विनिर्माण केंद्र बनना है। उन्होंने कहा कि भारतीयों के डेटा की गोपनियता उनके मौलिक अधिकार है और इससे किसी भी प्रकार से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार डाटा सुरक्षा कानून लेकर आई है।
स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद शताब्दी स्मारक व्याख्यान को संबोधित करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा गोपनीयता के कारणों के लिए 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन नए भारतीय 200 नए ऐप आए हैं। इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा 2014 में, भारत में दो इकाइया थीं और अब 260 हैं। भारत नंबर 5 से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल विनिर्माण बन गया है। लेकिन मेरी उम्मीद और कोशिश है इसे नंबर 1 बनाने की है, जो चीन को पार कर रहा है।
59 चीनी ऐप पर मोदी सरकार ने लगाया प्रतिबंध, देखें पूरी लिस्ट
1. TikTok2. Shareit3. Kwai4. UC Browser5. Baidu map6. Shein7. Clash of Kings8. DU battery saver9. Helo10. Likee11. YouCam makeup12. Mi Community13. CM Browers14. Virus Cleaner15. APUS Browser16. ROMWE17. Club Factory18. Newsdog19. Beutry Plus20. WeChat21. UC News22. QQ Mail23. Weibo24. Xender25. QQ Music26. QQ Newsfeed27. Bigo Live28. SelfieCity29. Mail Master30. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi32. WeSync33. ES File Explorer34. Viva Video – QU Video Inc35. Meitu36. Vigo Video37. New Video Status38. DU Recorder39. Vault- Hide40. Cache Cleaner DU App studio41. DU Cleaner42. DU Browser43. Hago Play With New Friends44. Cam Scanner45. Clean Master – Cheetah Mobile46. Wonder Camera47. Photo Wonder48. QQ Player49. We Meet50. Sweet Selfie51. Baidu Translate52. Vmate53. QQ International54. QQ Security Center55. QQ Launcher56. U Video57. V fly Status Video58. Mobile Legends59. DU Privacy