लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को बर्खास्त करे मोदी सरकार : चौधरी

By भाषा | Updated: December 25, 2020 16:34 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 25 दिसंबर उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने नये कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के बारे में कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले केंद्रीय मंत्रियों को बर्खास्त करने की शुक्रवार को मांग की।

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता चौधरी ने यहां बाँसडीह विधानसभा क्षेत्र में मनियर ब्लॉक के बड़ागांव में पार्टी के किसान घेरा चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘ खेती-बारी और किसानी की रक्षा के लिए इस देश के एक करोड़ से अधिक किसान सड़क पर सत्याग्रह कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर संवेदनशील व्यक्ति इस सत्याग्रह का समर्थन कर रहा है, लेकिन केंद्र में (नरेंद्र) मोदी सरकार के मंत्री इस आन्दोलन के खिलाफ लगातार अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।’’

उन्होंने अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

चौधरी ने केंद्र सरकार से तीनों विवादस्पद कृषि कानूनों को वापस लेने और सत्याग्रह कर रहे किसान संगठनों से अविलम्ब बातचीत करने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने केंद्र से इस मामले में शीघ्र गम्भीर पहल करने की अपील की। साथ ही, चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘ ऐसा नहीं करने पर यह शांतिपूर्ण आंदोलन उग्र हो सकता है और इसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से मोदी सरकार की होगी।’’

उन्होंने गेहूँ, धान, दलहन, तिलहन और आलू के न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण बाजार में बिक रहे ‘पैक’ आंटा, चावल, दाल, तेल और चिप्स आदि के मूल्य के आनुपातिक आधार पर करने की भी मांग की।

उल्लेखनीय है कि केंद्र के नये कृषि कानूनों के विरोध में हजारों की संख्या में किसान दिल्ली से लगी सीमाओं पर पिछले चार हफ्ते से डेरा डाले हुए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। वे इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित