लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को बर्खास्त करे मोदी सरकार : चौधरी

By भाषा | Updated: December 25, 2020 19:06 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 25 दिसंबर उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने नये कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के बारे में कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले केंद्रीय मंत्रियों को बर्खास्त करने की शुक्रवार को मांग की।

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता चौधरी ने यहां बाँसडीह विधानसभा क्षेत्र में मनियर ब्लॉक के बड़ागांव में पार्टी के किसान घेरा चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘ खेती-बाड़ी और किसानी की रक्षा के लिए इस देश के एक करोड़ से अधिक किसान सड़क पर सत्याग्रह कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर संवेदनशील व्यक्ति इस सत्याग्रह का समर्थन कर रहा है, लेकिन केंद्र में (नरेंद्र) मोदी सरकार के मंत्री इस आन्दोलन के खिलाफ लगातार अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।’’

उन्होंने अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

चौधरी ने केंद्र सरकार से तीनों विवादस्पद कृषि कानूनों को वापस लेने और सत्याग्रह कर रहे किसान संगठनों से अविलम्ब बातचीत करने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने केंद्र से इस मामले में शीघ्र गम्भीर पहल करने की अपील की। साथ ही, चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘ ऐसा नहीं करने पर यह शांतिपूर्ण आंदोलन उग्र हो सकता है और इसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से मोदी सरकार की होगी।’’

उन्होंने गेहूँ, धान, दलहन, तिलहन और आलू के न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण बाजार में बिक रहे ‘पैक’ आटा, चावल, दाल, तेल और चिप्स आदि के मूल्य आनुपातिक आधार पर करने की भी मांग की।

उल्लेखनीय है कि केंद्र के नये कृषि कानूनों के विरोध में हजारों की संख्या में किसान दिल्ली से लगी सीमाओं पर पिछले चार हफ्ते से डेरा डाले हुए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। वे इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच