लाइव न्यूज़ :

निजीकरण के मॉडल पर देश चला रही मोदी सरकार : कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 18, 2021 20:39 IST

Open in App

लखनऊ, 18 मार्च कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निजीकरण के मॉडल पर देश को चलाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस सरकार के पास देश चलाने का न तो ज्ञान है और न ही कोई नीति।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने यहां एक बयान में कहा, "मोदी सरकार निजीकरण के मॉडल पर देश को चला रही है। वर्ष 2014 में सत्ता में आने के तुरंत बाद से ही सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों पर नरेंद्र मोदी के उद्योगपति मित्रों की गिद्ध निगाह लगी थी। अपने कॉर्पोरेट मित्रों को खुश करने के लिए नरेंद्र मोदी ने सरकारी संपत्ति को एक-एक कर बेचना शुरू कर दिया है।"

उन्होंने कहा, "जब बात देश संभालने की आती है तो नरेंद्र मोदी को बेचना ही सूझता है। उनकी सरकार सार्वजनिक क्षेत्रों की विभिन्न कंपनियों का विनिवेश कर चुकी है। रेलवे और बैंक भी अब कतार में हैं। यदि इस हिसाब से चलता रहा तो एक दिन सार्वजानिक संपत्ति के नाम पर देश में कुछ भी नहीं बचेगा।"

कुमार ने सरकार पर तंज करते हुए कहा, "देश को चलाने के लिए इनके पास न तो ज्ञान है न ही कोई नीति। मोदी की कैबिनेट में उतने काबिल लोग नहीं जो भारत की अर्थव्यवस्था को संभाल पाएं।"

उन्होंने भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 14 बैंकों के राष्ट्रीयकरण का जिक्र करते हुए कहा कि इससे व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया गया था। इसकी वजह से रोज़गार भी बढे़ और आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को बैंकिंग की सुविधाएं भी मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह