लाइव न्यूज़ :

देश में कोयले की मौजूदा किल्लत के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार: राकांपा

By भाषा | Updated: October 12, 2021 18:30 IST

Open in App

मुंबई, 12 अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि देश में कोयले की मौजूदा किल्लत के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है जिस वजह से कई विद्युत संयंत्रों में कोयले की आपूर्ति में कमी आई है।

राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कोयले की कमी के कारण कई विद्युत संयंत्र काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोयले के आयात के बावजूद कमी बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि इस पर विदेशी मुद्रा खर्च भी हो रही है। मलिक ने कहा कि भूतपूर्व संप्रग सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भविष्य में देश की बिजली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोयला नीति बनाई थी।

राकांपा नेता ने कहा कि लेकिन तब विपक्ष में बैठी भाजपा ने कोयला घोटाले का आरोप लगाया और इस नीति को वापस लेना पड़ा। महाराष्ट्र सरकार में वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि कुछ कंपनियों को कोयला खदानें दे दी गई हैं, लेकिन वहां अब तक खनन शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कोयले की उपलब्धता के बावजूद इसका खनन नहीं हो रहा है।

मलिक ने कहा, “कोयले की किल्लत के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है।”

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, उन ‘गैर-पिट हेड’ संयंत्रों (कोयला खानों से दूर स्थित बिजली संयंत्रों) की संख्या इस रविवार को बढ़कर 70 हो गई, जहां कोयले का चार दिन से कम का स्टॉक बचा है। इनकी संख्या एक सप्ताह पहले तीन अक्टूबर को 64 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos