लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने दिल्ली में ‘महंगाई हटाओ रैली’ की अनुमति खारिज करवाई, अब जयपुर में होगी रैली: कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 1, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली/जयपुर, एक दिसंबर कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में 12 दिसंबर को होने वाली ‘महंगाई हटाओ रैली’ के आयोजन की अनुमति प्रशासन द्वारा खारिज कर दी गई है और अब यह रैली जयपुर में होगी।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर दबाव बनाकर रैली की अनुमति रद्द करवाई है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘जब-जब कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में समूचा विपक्ष कमरतोड़ महगाई, बेतहाशा बेरोज़गारी, डूबती अर्थव्यवस्था, किसान-मज़दूरों की अथाह पीड़ा व दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों-अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन के महत्वपूर्ण मुद्दे उठाता है, उन पर बहस करना चाहता है, तो मोदी सरकार एक सोचे समझे षड्यंत्र के तहत संसद को खुद ही नहीं चलने देती।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आज कमरतोड़ महंगाई देश के हर व्यक्ति के लिए एक गंभीर संकट है। महंगाई रोकने की बजाय आए दिन मोदी सरकार कीमतें बढ़ा और टैक्स लगा वसूली कर रही है।’’

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने 12 दिसंबर की महारैली के आयोजन के लिए अनुमति मांगी थी और काफ़ी मशक्कत के बाद सरकार ने द्वारका इलाके में रैली की अनुमति दी। अब जब रैली की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही थीं, उसी समय एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत मोदी सरकार ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर दबाव बनाकर ‘महंगाई हटाओ रैली’ की अनुमति को खारिज करवा दिया।’’

कांग्रेस नेता ने बताया, ‘‘ हम न झुकने वाले हैं, न डरने वाले हैं। जनता के सुख-दुख को उठाने के लिए प्रतिबद्ध कांग्रेस पार्टी ने निर्णय किया है कि अब यह ‘‘महंगाई हटाओ रैली’’ 12 दिसंबर, 2021 को ही जयपुर में आयोजित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है