लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के सुधार देश को आर्थिक महाशक्ति बनाएंगे: अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:02 IST

Open in App

धर्मशाला, 19 फरवरी केंद्रीय वित्त एवं उद्योग मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को यहां कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू किए जा रहे विभिन्न सुधार देश को आर्थिक महाशक्ति बनाएंगे।

ठाकुर ने यहां भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह किया कि वे मोदी सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत करायें।

ठाकुर ने कहा, ‘‘मोदी सरकार भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने और 135 करोड़ देशवासियों के भविष्य को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

ठाकुर ने कहा, ‘‘भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार ने कोयला, खनिज, ऊर्जा, रक्षा, नागरिक उड्डयन, सामाजिक बुनियादी ढांचे, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्रों में बड़े सुधार किए हैं। ये कदम भविष्य के एक मजबूत, सक्षम और समृद्ध भारत का निर्माण करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘‘सबसे बड़ी उपलब्धि सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है।’’

ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष के बजट का उद्देश्य युवाओं के लिए विकास और अवसर बढ़ाना तथा आधारभूत ढांचे एवं प्रौद्योगिकी के लिए नये क्षेत्रों का विकास करना है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बजट में नए सुधार लाने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह महामारी के समय में लाया गया एक शानदार बजट है और इसका उद्देश्य भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना और इसे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में लाना है।’’

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य को 450 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।

उन्होंने ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट मंडी के लिए 1000 करोड़ रुपये और कांगड़ा जिले में गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 400 करोड़ रुपये की सिफारिश करने के लिए वित्त आयोग को भी धन्यवाद दिया।

लोकसभा चुनावों, विधानसभा उपचुनाव और उसके बाद पीआरआई और यूएलबी चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जबरदस्त जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण को देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की वजह से पार्टी का संगठनात्मक कार्य भी प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अधिक समर्पण के साथ कदम उठाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच