लाइव न्यूज़ :

'टूलकिट' ट्वीट को 'मैनिपुलेटेड मीडिया' बताने पर सरकार ने जताई आपत्ति, ट्विटर से कहा- जांच में नहीं दें दखल

By विनीत कुमार | Updated: May 21, 2021 18:51 IST

केंद्र सरकार ने कांग्रेस के कथित टूलकिट को लेकर बीजेपी नेताओं की ओर से किए गए कुछ ट्वीट पर 'मैनिपुलेटेड मीडिया' टैग के उपयोग पर आपत्ति दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर द्वारा कांग्रेस के टूलकिट वाले ट्वीट को 'मैनुपुलेटेड मीडिया' बताने पर केंद्र नाराजसरकार की ओर से कहा गया है कि जब मामले की जांच चल रही है तो ट्विटर अपना फैसला नहीं सुना सकतासूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने ट्विटर से 'मैनुपुलेटेड मीडिया' टैग को हटाने को भी कहा है

कांग्रेस के कथित 'टूलकिट' को ट्विटर द्वारा 'मैनिपुलेटेड मीडिया' बताए जाने को लेकर भारत सरकार ने आपत्ति जताई है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने साथ ही ट्विटर से 'मैनिपुलेटेड मीडिया' टैग को हटाने को भी कहा है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने 18 मई को कथित 'टूलकिट' का एक स्क्रिनशॉट शेयर किया था। इसे बाद में कई और बीजेपी नेताओं द्वारा शेयर किया गया था।

बीजेपी की ओर से आरोप लगाया गया था कि यही 'टूलकिट' है जिसके जरिए कांग्रेस सरकार के कोविड से निपटने के प्रयासों को कमजोर साबित करने में जुटी थी। 

कांग्रेस ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया था। इस बीच गुरुवार शाम ट्विटर ने भी संबित पात्रा की ओर से शेयर किए गए स्क्रिनशॉट को 'मैनिपुलेटेड मीडिया' बता दिया था। इसके बाद कांग्रेस हमलावर हो गई थी। सूत्रों के अनुसार सरकार ने अब 'मैनुपुलेटेड मीडिया' टैग को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा है कि अभी मामला जांच के दायरे में है।

'जांच के बीच में नहीं आए ट्विटर'  

एनडीटीवी के अनुसार सरकार के एक सूत्र ने कहा, 'कंटेट की सच्चाई के बारे में जांच तय करेगा न कि ट्विटर। ट्विटर को जांच के बीच में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जब मामला जांच के दायरे में हो तो ट्विटर को अपना फैसला नहीं सुनाना चाहिए।' वहीं, कांग्रेस ने ट्विटर से संबित पात्रा सहित अन्य बीजेपी नेताओं के ट्वीट को हटाने की मांग की है।

गौरतलब है कि संबित पात्रा ने जो ट्वीट किया था, उसमें लिखा था, ‘मित्रों, महामारी के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने से संबंधित कांग्रेस के इस टूलकिट पर नजर डालिए। यह एक ठोस प्रयास की बजाय कुछ ‘मित्र पत्रकारों’ और ‘असर डालने वालों’ की मदद से प्रचार की कवायद भर है। आप कांग्रेस के एजेंडा के बारे में खुद पढ़िए।’

  

दूसरी ओर ट्विटर की ओर से इसे 'मैनिपुलेटेड मीडिया' बताने के बाद कांग्रेस ने ट्विटर से मांग की थी गलत जानकारी फैलाने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई भाजपा नेताओं के अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित कर दिए जाए। 

टॅग्स :ट्विटरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह