लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- कुछ गाइडलाइंस के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जल्द होगी शुरुआत

By अनुराग आनंद | Updated: May 6, 2020 17:58 IST

नितिन गडकरी ने कहा है कि सार्वजनिक परिवहन जल्द ही कुछ दिशानिर्देशों के साथ शुरू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन गडकरी ने बस और कार ऑपरेटर्स कंफेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों से बात की।नितिन गडकरी ने कहा कि बसों और कारों से यात्रा करने के दौरान काफी सजग रहने की जरूरत है।

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने देश भर में 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की है। इस बीच नरेंद्र मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को शुरू करने को लेकर बड़ी बात कही है। नितिन गडकरी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन जल्द ही कुछ दिशानिर्देशों के साथ शुरू होगा। 

इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि बसों और कारों से यात्रा करने के दौरान काफी सजग रहने की जरूरत है और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और हैंड वाश, सैनिटाइजिंग, फेस मास्क जैसे सभी सुरक्षा उपायों को अपनाने की जरूरत है। 

एनडीटीवी के मुताबिक, मंत्री नितिन गडकरी ने बस और कार ऑपरेटर्स कंफेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों से बात की। इस दौरान संस्था के सदस्यों के सवाल का जवाब भी उन्होंने दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका मंत्रालय सार्वजनिक परिवहन के लंदन मॉडल को अपनाना चाहता है, जहां सरकारी धन कम से कम है और निजी निवेश को बढ़ावा दिया जाता है।

गडकरी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नियमित संपर्क में हैं, जो COVID-19 महामारी के इन कठिन दिनों के दौरान अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली में, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गलियों में दुकानों व 33 प्रतिशत कार्यबल वाले निजी कार्यालयों, घरेलू सहायकों और स्वरोजगार वाले लोगों को गैर-हॉटस्पॉट क्षेत्रों में काम करने की अनुमति दी है। लेकिन, दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अभी अनुमति नहीं दी गई है। निजी वाहनों की आंशिक आवाजाही की अनुमति जरूर दी गई है। 

बता दें कि देशभर में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 49 हजार के पार चला गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 6 मई को दोपहर साढ़े 4 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के पॉजिटिव केस 49,391 हो गए हैं. इसमें से 33,514 एक्टिव केस हैं। देश में अबतक कोरोना के 14,183 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,694 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अभी तक सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 15,525 कोरोना के मामले आ चुके हैं। वहीं, गुजरात में 6,245 और ​राजधानी दिल्ली में 5,104 केस दर्ज किए जा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउननितिन गडकरीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया