लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी ने की उद्योगों से अपील, कहा- चीन से बाहर जा रहे उद्योगों को आकर्षित करने के लिए खुद को बनाएं बेहतर

By भाषा | Updated: May 2, 2020 19:32 IST

एमएसएमई और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एक अन्य बड़े राहत पैकेज के सिफारिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की गई है और उन्हें जल्द ही इस बारे में घोषणा की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन गडकरी ने विश्वास जताया कि 25 लाख एमएसएमई का इस साल के अंत तक पुनर्गठन किया जाएगा।भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋण पुनर्गठन योजना को 31 मार्च 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिया है।

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया भर के कारोबारी चीन से बाहर निकलना चाहते हैं और उनके निवेश को आकर्षित करने के लिए भारतीय उद्योगों को खुद को बेहतर बनाने की जरूरत है। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के चलते चीन के खिलाफ बढ़ती ‘‘घृणा’’ से फायदा उठाने के लिए प्रेरित किया।

एमएसएमई और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने फिक्की महिला संगठन के सदस्यों से एक वेबवार्ता के दौरान कहा कि एक अन्य बड़े राहत पैकेज के सिफारिश प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से की गई है और उन्हें जल्द ही इस बारे में घोषणा की उम्मीद है। गडकरी ने विश्वास जताया कि 25 लाख एमएसएमई का इस साल के अंत तक पुनर्गठन किया जाएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋण पुनर्गठन योजना को 31 मार्च 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिया है। गडकरी ने कहा कि जापान, अमेरिका, जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों के बड़े उद्योग चीन के साथ व्यापार नहीं करना चाहते हैं और अपने कारोबार को वहां से बाहर ले जाना चाहते हैं। उन्हें इसे भारतीय उद्योग और उद्यमियों के लिए ‘‘सुनहरा अवसर’’ बताया।  

इसके साथ ही नितिन गडकरी ने कहा कि देश के कई शहरों में स्थिति गंभीर है।  दिल्ली, मुंबई, पुणे जैसे कई शहरों में आज भी समस्या विकट है। रेड जोन में हमें संभल कर चलना होगा। यह बात भी है कि इस दौरान केंद्र सरकार ने कई चीजों में छूट भी दी। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे उद्योग धंधे भी शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग शुरू हो गए हैं।

नितिन गडकरी ने कहा कि सभी के हितों की रक्षा करते हुए आगे जाएंगे। धीरे- धीरे उद्योगों में काम शुरू हो रहा है और इसमें हम सभी को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार लोगों का ध्यान रख रही है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के लिए अनाज के बड़े भंडार खोल दिए हैं।

टॅग्स :नितिन गडकरीनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी