लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- बढ़ती जनसंख्या बनी चुनौती, सभी धर्मों के लिए बने जनसंख्या नियंत्रण कानून

By अनुराग आनंद | Updated: July 11, 2020 15:17 IST

केंद्रीय मंत्री ने गिरिराज सिंह ने कहा कि यदि हमें विकसित राष्ट्रों के साथ  खड़ा होना है तो हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना ही होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में बढ़ती आबादी को लेकर प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग मार्च में राज्यसभा में भी उठी थी। हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बढ़ती जनसंख्या के प्रति सचेत करने का है।

नई दिल्ली: विश्व जनसंख्या दिवस पर एक बार फिर से भाजपा नेता व नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर एक बार फिर से चिंता प्रकट की है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि तेजी से बढ़ रही जनसंख्या भारत के लिए एक तरह से चुनौती बन गया है। 

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि यदि हमें विकसित राष्ट्रों के साथ  खड़ा होना है तो हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना ही होगा। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि देश के लिए अभी एक ऐसे सख्त जनसंख्या कानून की जरूरत है जो सभी लोगों पर लागू हो चाहे वह किसी भी धर्म को पालन क्यों ने करते हों। 

इससे पहले राज्यसभा में भाजपा के इस नेता ने भी उठाया था जनसंख्या कानून की मांग-

बता दें कि देश में बढ़ती आबादी को लेकर प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग मार्च में राज्यसभा में उठी थी। तब बीजेपी के ही हरनाथ सिंह यादव ने शून्यकाल के दौरान सदन में यह मांग करते हुये कहा था कि जनसंख्या विस्फोट के कारण संसाधनों पर दबाव बढ़ा है जिसके कारण न सिर्फ बेरोजगारी बढ़ी है बल्कि हर स्थान पर भीड़ ही भीड़ दिखती है। 

उन्होंने कहा था कि वर्ष 1951 में देश की आबादी 10 करोड़ 38 लाख थी जो वर्ष 2011 में बढ़कर 121 करोड़ के पार पहुंच गयी और वर्ष 2025 तक इसके बढ़कर 150 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या गुनांक में बढ़ती है जबकि संसाधनों में बहुत कम बढोतरी होती है। 

आज मानाया जा रहा है विश्व जनसंख्या दिवस-

हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बढ़ती जनसंख्या के प्रति सचेत करने का है। साल 1989 से विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की शुरुआत हुई। 

बता दें कि जब विश्व की जनसंख्या करीब 5 अरब से अधिक हो गई थी, तभी लोगों ने जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए आम लोगों को प्रेरित करने के लिए इस दिन को मनाने का निर्णय लिया था। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की आम सभा ने 11 जुलाई 1989 को विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का फैसला लिया था।  

टॅग्स :गिरिराज सिंहइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए