लाइव न्यूज़ :

‘उर्वरक के मूल्य बढ़ाकर मोदी सरकार किसानों को बर्बाद करने का प्रयास कर रही है’

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:01 IST

Open in App

बेंगलुरू, नौ अप्रैल केंद्र की भाजपा सरकार पर उर्वरकों के दाम बढ़ाकर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शुक्रवार को इसे (मूल्य बढ़ोतरी को) ‘किसान विरोधी’ कृत्य करार दिया।

कर्नाटक में विपक्ष के नेता ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि मूल्य बढ़ोतरी से किसान बर्बाद हो जाएंगे।

सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र की भाजपा सरकार उर्वरकों के दाम बढ़ाकर किसानों को बर्बाद करने का प्रयास कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसान विरोधी कानूनों से किसानों को संकट में डालने के बाद सरकार अब लागत को महंगा कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि ‘किसान विरोधी’ नरेंद्र मोदी सरकार ने उर्वरकों के मूल्य में 60 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी की है।

डीएपी खाद की कीमत एक अप्रैल से प्रति क्विंटल 1400 रुपये बढ़ गई है। पहले यह 2400 रुपये थी और अब 3800 रुपये प्रति क्विंटल है।

नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश की कीमतों में 1250 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। यह 2350 रुपये थी जिसके लिए अब किसानों को 3600 रुपये प्रति क्विंटल देना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बढ़ोतरी से किसान बर्बाद हो जाएंगे।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र द्वारा मूल्यों में बढ़ोतरी का कारण अंतरराष्ट्रीय मूल्यों में बढ़ोतरी होना बताने को ‘पूरी तरह निराधार’ करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस