लाइव न्यूज़ :

किसानों के हित में हर जरूरी कदम उठा रही है मोदी सरकार: भाजपा

By भाषा | Updated: February 8, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को बहुत से विषयों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को तोड़ने वाला और देश को स्पष्ट दिशा देने वाला करार दिया।

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में वर्षों से लम्बित विषयों, छोटे एवं सीमांत किसानों, गरीब कल्याण से लेकर आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सरकार की नीतियों और प्रयासों को बहुत व्यापक रूप से उल्लेखित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है और हमारे लिए सिर्फ और सिर्फ किसान कल्याण ही प्राथमिकता है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वर्षों से नजरअन्दाज किए जा रहे छोटे किसानों के विकास के लिए मूलभूत परिवर्तन कर रहे है।

नड्डा ने कहा, ‘‘राज्यसभा में प्रधानमंत्री का वक्तव्य बहुत से विषयों के प्रति फैलाए जा रहे भ्रम जाल को तोड़ने वाला और देश को स्पष्ट दिशा देने वाला है। पूरे देश को मोदी जी में भरोसा है। देश जानता है, मोदी जी का प्रत्येक क्षण सिर्फ और सिर्फ देश के लिए समर्पित है।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज राज्यसभा में किसान व गरीब कल्याण से लेकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के संकल्प को बहुत व्यापक रूप से उल्लेखित किया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री ने किसानों के प्रति सरकार की नीयत और नीतियों का स्पष्ट वर्णन कर उनकी आय को दोगुना करने के संकल्प को दर्शाया है।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कृषि और किसान के साथ गरीब कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को प्रभावी तरीक़े से स्पष्ट किया। उन्होंने कृषि क़ानूनों के बारे में बड़ी बेबाक़ी से अपनी बात रखी।’’

शाह और सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जनता से प्रधानमंत्री का भाषण जरूर सुनने की अपील की।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान तीन कृषि कानूनों को लेकर जारी किसानों के आंदोलन को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून देश में छोटे और सीमांत किसानों के लिए विकास के नये द्वार खोलेंगे।

केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार गरीबों और किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल