स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों का सम्मान कर रही है मोदी सरकार: पांडेय

By भाषा | Updated: November 15, 2021 18:14 IST2021-11-15T18:14:00+5:302021-11-15T18:14:00+5:30

Modi government is respecting the heroes of freedom struggle: Pandey | स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों का सम्मान कर रही है मोदी सरकार: पांडेय

स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों का सम्मान कर रही है मोदी सरकार: पांडेय

जयपुर, 15 नवंबर केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों का सम्मान कर रही है। वे यहां भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 'जनजाति गौरव दिवस' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी से देश के वीरों ने संघर्ष किया, जिसमें देश के जनजाति समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। पांडेय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष शुरू किया, उनके त्याग व बलिदान के कारण ही देश के जनजाति समाज उनको भगवान का दर्जा देते है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के शहीदों को सम्मान देने का काम कर रही है, इसलिये भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया और यही सच्चे मायने में महानायक को श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद रामचरण बोहरा ने की। अतिथियों व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की, साथ ही मणिपुर में शहीद हुए सेना के अफसरों और जवानों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi government is respecting the heroes of freedom struggle: Pandey

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे