लाइव न्यूज़ :

भारत को आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही मोदी सरकार: नड्डा

By भाषा | Updated: November 12, 2020 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर कोविड-19 महामारी के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा तीसरे आर्थिक पैकेज की घोषणा का स्वागत करते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी सरकार द्वारा उचित समय पर लिए गए फैसले और उसके प्रभावी क्रियान्वयन ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि आज की घोषणाओं से कुल प्रोत्साहन पैकेज 29.87 लाख करोड़ रुपये का हो गया है, जो सकल घरेलू उत्पाद का 15 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार के उचित समय पर लिए गए फैसले और उसके प्रभावी क्रियान्वयन ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये घोषणाएं महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसके तहत विनिर्माण क्षेत्र को 1.46 लाख करोड़ रुपये और उर्वरकों के लिए 65,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी आवंटित की गई है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना और गरीब कल्याण रोजगार योजना का दायरा भी बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रोत्साहन और कोविड-19 महामारी के टीके के शोध के लिए उठाए गए कदम भी महत्वपूर्ण हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहनों की एक और खुराक का एलान किया। आवास क्षेत्र में कुछ चुनिंदा बिक्री सौदों पर राहत की घोषणा की गई वहीं, छोटे कारोबारियों के लिए पहले से चल रही ऋण गारंटी सुविधा कार्यक्रम की अवधि इस वित्त वर्ष के अंत तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही लोगों को रोजगार देने वाले उद्योगों को भविष्य निधि सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है।

ताजा प्रोत्साहनों में अतिरिक्त उर्वरक सब्सिडी तथा विनिर्माण इकाइयों के लिए पहले घोषित की जा चुकी उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना शामिल है। इन सभी प्रोत्साहन उपायों को मिलाकर लॉकडाउन की घोषणा के बाद से अब तक घोषित कुल राहत पैकेज की राशि करीब 30 लाख करोड़ रुपये यानी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 15 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

वित्त मंत्री द्वारा आज घोषित प्रोत्साहनों में रियल एस्टेट डेवलपर और ठेकेदारों के लिए अतिरिक्त वित्तपोषण, एक नई रोजगार प्रोत्साहन योजना और ग्रामीण रोजगार के लिए अतिरिक्त व्यय शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता