लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की बहाली के लिए मोदी सरकार हरसंभव काम कर रही: शाह

By भाषा | Updated: December 23, 2020 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की बहाली के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हरसंभव काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र शासित प्रदेश में पहली बार हुए जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव इसकी गवाही देते हैं।

शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर बड़ी संख्या में मतदान के लिए जम्मू एवं कश्मीर की जनता को बधाई दी और सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों के प्रयासों की जमकर सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार जमीनी स्तर पर लोकतंत्र बहाल करने के लिए हरसंभव काम कर रही है। जम्मू एवं कश्मीर के इतिहास में पहली बार हुए डीडीसी के चुनाव इसकी गवाही देते हैं। बड़ी संख्या में लोगों की चुनावों में भागीदारी लोकतंत्र के प्रति उनकी आस्था को दर्शाती है।’’

बड़ी संख्या में मतदान में भागीदारी के लिए केंद्र शासित की जनता और सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन को बधाई देते हुए शाह ने कहा कि इससे लोकतंत्र के प्रति जम्मू एवं कश्मीर की जनता के विश्वास और हौसले को और बुलंद करेगी।

डीडीसी की 280 सीटों के लिए आठ चरण में चुनाव कराए गए थे। केंद्र शासित प्रदेश के 20 जिलों में प्रत्येक में 14 सीटें हैं। पहले चरण का मतदान 28 नवम्बर को हुआ था और आठवें एवं अंतिम चरण का मतदान 19 दिसंबर को हुआ। कुल मिलाकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए इन चुनावों में 57 लाख पात्र मतदाताओं में से 51 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

पिछले साल अगस्त में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में यह पहला चुनाव था। नतीजों के मुताबिक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उसे 74 सीटें मिली हैं जबकि नेशनल कांफ्रेंस को 67, पीडीपी को 27 और कांग्रेस को 26 सीटें मिली हैं।

कश्मीर केन्द्रित मुख्य धारा की सात राजनीतिक पार्टियों ने गुपकर घोषणा पत्र गठबंधन (पीएजीडी) के बैनर तले चुनाव लड़ा था। इन पार्टियों में नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी भी शामिल हैं। गुपकर गठबंधन के खाते में 110 सीटें गई हैं।

गुपकर गठबंधन ने जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और उसे राज्य से केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील करने के केंद्र सरकार के फैसले का पुरजोर विरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?