लाइव न्यूज़ :

अन्नदाता की तकदीर और तस्वीर बदल रही है मोदी सरकार: पूनियां

By भाषा | Updated: October 30, 2021 19:59 IST

Open in App

जयपुर, 30 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध होकर उनकी तकदीर और तस्वीर बदल रही है।

उन्होंने यहां भाजपा प्रदेश मुख्यालय में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसानों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता से ही आज देश एवं राजस्थान के अन्नदाता की तकदीर व तस्वीर दोनों बदल रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश की दशा एवं दिशा बदलने का कोई सोपान या पड़ाव है, तो उसके लिए मोदी सरकार की किसान उत्पादक संगठन योजना (एफपीओ) है, इसलिए जरूरत है एफपीओ को लेकर नई ऊर्जा से कार्य करने की।’’

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार समय-समय पर फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के प्रति समर्पित है।

इसके साथ ही भाजपा नेता ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

कार्यक्रम को संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां, राज्य के पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos