लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार देश के लिए हानिकारक : कांग्रेस ने सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर कहा

By भाषा | Updated: May 30, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई नरेंद्र मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि यह सरकार देश के लिए हानिकारक है, क्योंकि वह हर मोर्चे पर विफल हुई है और इसने लोगों के भरोसे को तोड़ा है।

कांग्रेस ने इस मौके पर सरकार की ओर से की गई सात “बड़ी भूलों” का एक आरोप-पत्र जारी किया और आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को छोड़ दिया है।

कांग्रेस ने सरकार की सात ‘बड़ी विफलताओं’ की सूची बनाई है जिसमें गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी और कोविड-19 कुप्रबंधन शामिल है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपे ट्वीट में कहा, ‘‘कोरोना से लड़ने के लिए चाहिए-

सही नीयत, नीति, निश्चय। महीने में एक बार निरर्थक बात नहीं!’’

गांधी की यह टिप्पणी उस दिन आई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में देश को संबोधित किया।

कांग्रेस महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने कहा कि पिछले सात वर्ष एक सरकार की अभूतपूर्व बर्बादी, जिम्मेदारियों के त्याग और भारत के लोगों का परित्याग किए जाने की कहानी है, जिसे पूरा प्रेम एवं स्नेह दिया गया।

उन्होंने कहा, “यह सरकार देश के लिए हानिकारक है क्योंकि इसने भारत के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में जताए गए लोगों के भरोसे एवं सहज विश्वास के साथ छल कर रही है।”

सुरजेवाला ने कहा, “यह उस सरकार द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के साथ किया गया सबसे बड़ा धोखा है, जिसे असंख्य वादों पर चुना गया है। सात वर्षों के बाद सबका हिसाब लेने का वक्त आ गया है। यह पूछने का वक्त आ गया है कि देश क्यों पीड़ा में है।”

कांग्रेस साढ़े चार मिनट का एक वीडियो “भारत माता की कहानी” भी लेकर आई है, जिसमें पिछले सात वर्षों में सरकार की “विफलताएं” गिनाई गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र