लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने दिया नए साल का तोहफा, इज्जर में खुलेगा देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल

By स्वाति सिंह | Updated: December 26, 2018 05:09 IST

यह संस्थान दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के तहत संचालित होगा। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली पिछली केंद्र सरकार ने 2013 में इस संस्थान को मंजूरी दी थी । 2,035 करोड़ रुपये की लागत से यह बनकर तैयार हुआ है।

Open in App

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा के इज्जर जिले में बना राष्ट्रीय कैंसर संस्थान जनवरी के तीसरे हफ्ते में खोल दिया जाएगा। इसे देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल कहा जा रहा है।

इस संस्थान को देश में कैंसर की बीमारी के लिए अनुसंधान के क्षेत्र में अहम माना जा रहा है। यह उत्तरी क्षेत्र में कैंसर के बेहतर इलाज की कमी को दूर करने में भूमिका अदा करेगा।

नड्डा ने दिल्ली के एम्स में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा,‘‘ झज्जर में बने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान को जनवरी के तीसरे हफ्ते में राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।’’ इस संस्थान में 710 बेड होंगे। इनमें से कैंसर पर अनुसंधान करने के लिए 200 बेड होंगे।

बहिरंग रोगी विभाग (ओपीडी) सेवा को पिछले हफ्ते आंशिक रूप से खोला गया है।इस संस्थान में कैंसर का उपचार करने के लिए ऑपरेशन, रेडिएशन समेत अन्य सुविधाएं होंगी। इसमें भारत का अपनी तरह का पहला उत्तक (टिशू) बैंक भी होगा।

यह संस्थान दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के तहत संचालित होगा। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली पिछली केंद्र सरकार ने 2013 में इस संस्थान को मंजूरी दी थी । 2,035 करोड़ रुपये की लागत से यह बनकर तैयार हुआ है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल