लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने देश को ‘पॉलिसी पैरालिसिस की बीमारी’ से मुक्त कराया: नकवी

By भाषा | Updated: July 12, 2021 14:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने अपने फैसलों को परिणाम में बदल कर "पॉलिसी पैरालिसिस’’ (नीतिगत पंगुता) की बीमारी से देश को मुक्त कराया है।

नकवी के कार्यालय की ओर से यहां जारी बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रामपुर के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नकवी ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में मोदी सरकार का ध्यान गरीब और कमजोर तबकों के सम्मान और सशक्तिकरण पर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और पक्के इरादों ने शासन और राजनीति के दकियानूसी तौर तरीकों को दरकिनार कर राजनीति को राष्ट्रनीति और शासन को सुशासन में बदल दिया है। इस सरकार ने फैसलों को परिणाम में बदल कर पॉलिसी पैरालिसिस की बीमारी से देश को मुक्त कराया है।’’

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा, ‘‘पारदर्शी एवं परिणाम पूरक शासन व्यवस्था ने सत्ता के बिचौलियों की नाकेबंदी और लूट लॉबी पर तालेबंदी की है। पिछले 7 वर्षों में मोदी सरकार ने गरीबों, कमजोर तबकों की "आंखों में खुशी और जिंदगी में खुशहाली" सुनिश्चित करने के लिए कई बड़े कदम उठाए।’’

नकवी के मुताबिक, पिछले 7 वर्षों में 2 करोड़ 30 लाख गरीबों को घर दिया गया, 11 करोड़ 23 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत लाभ दिया गया, 8 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को “उज्ज्वला योजना” के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिया, 30 करोड़ लोगों को “मुद्रा योजना” के तहत व्यवसाय सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए आसान ऋण दिए गए, दशकों से अंधेरे में डूबे हजारों गांवों में बिजली पहुंचाई गई और लगभग सभी फसलों के एमएसपी में बड़ी वृद्धि की गई।

उन्होंने केंद्र सरकार की कई अन्य योजना का भी उल्लेख किया और कहा कि मोदी सरकार की हर विकास योजना, "समावेशी सोंच, सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण" के संकल्प" से भरपूर रही है जिसका लाभ समाज के सभी हिस्सों को हुआ है।

नकवी ने कहा कि "जान है तो जहान है" के संकल्प के साथ केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने इस चुनौतीपूर्ण वक्त में काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट