लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार 'विनाशकारी', प्रधानमंत्री को सिर्फ चुनाव हारने का डर : चिदंबरम

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:35 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को ‘‘विनाशकारी’’ बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को केवल एक चीज ‘‘चुनाव हारने’’ का डर है और उन्हें अपनी पार्टी के सहयोगियों सहित किसी और चीज की परवाह नहीं है।

कांग्रेस की असम इकाई के कार्यकर्ताओं के लिए यहां तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश तेजी से ‘‘नीचे जा’’ रहा है और अगर मौजूदा सरकार बनी रहती है तो देश ‘गंभीर संकट’ में होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक विनाशकारी सरकार है। अपनी बड़ी विफलताओं को छिपाने के लिए, इस सरकार ने धर्म का सहारा लिया है। धर्म का पक्ष लेने का एक और कारण चुनाव जीतने के लिए देश को धार्मिक आधार पर बांटना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदी को किसी भी चीज -अपनी पार्टी, सांसदों, मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, न्यायाधीशों, ईश्वर या किसी और का कोई डर नहीं है।’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘उन्हें केवल एक चीज का डर है - चुनाव हारने का। किसी भी परिस्थिति में वह चुनाव हारना नहीं चाहते हैं। मुझे खुशी है कि उन्हें कम से कम कुछ डर तो है। देश को बचाने का एकमात्र तरीका हर चुनाव में मोदी को हराना है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘चीन के भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने और सीमा पर गांवों के निर्माण के साथ देश के लिए और अधिक खतरे आने वाले हैं, कश्मीर में युवा आतंकवाद की ओर लौट रहे हैं और अर्थव्यवस्था गिर रही है।’’

वर्ष 1977 में जबरदस्त चुनावी हार के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुनरुत्थान का उल्लेख करते हुए, पूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से जीतने के बारे में आश्वस्त होने के लिए कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 1996, 1998, 1999 में भी हार गए थे। 1999 में, हम एक करिश्माई नेता, अच्छे वक्ता और स्वयंसेवक अटल बिहारी वाजपेयी से हार गए थे। लेकिन हम सोनिया गांधी और कांग्रेस की राज्य इकाइयों की कड़ी मेहनत के कारण 2004 में फिर से उनसे जीत गए।’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘इसलिए, मैं आपको बताना चाहता हूं कि पिछले साढ़े सात वर्षों में यह निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए कि नरेन्द्र मोदी अजेय या अपराजेय हैं। हमें विश्वास करना चाहिए कि हमारा (राजनीति का) विचार सही है और उनका (मोदी का) गलत है। अगर आप खुद को विश्वास दिला पायेंगे, तभी आप दूसरों को विश्वास दिला पायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है