लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग मंत्रालय सृजित किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए एक नया सहकारी मंत्रालय सृजित किया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

मंत्रिमंडल में बुधवार को बड़ा फेरबदल होने की संभावना के बीच कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि नया मंत्रालय 'सहकार से समृद्धि' के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए बनाया गया है। सरकार ने इसे ‘‘ऐतिहासिक कदम’’ करार देते हुए कहा कि मंत्रालय देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा मुहैया कराएगा। नये मंत्रालय के लिए एक प्रभारी मंत्री को बुधवार को नामित किया जा सकता है।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि नया मंत्रालय सहकारिता को एक सच्चे, जमीनी स्तर तक पहुंचने वाले जन आधारित आंदोलन में तब्दील करेगा। सरकार ने कहा, ‘‘हमारे देश में सहकारी आधारित आर्थिक विकास मॉडल बहुत प्रासंगिक है, जहां प्रत्येक सदस्य जिम्मेदारी की भावना के साथ काम करता है।’’

उसने कहा कि मंत्रालय सहकारिता के लिए कारोबार को आसान बनाने की प्रक्रिया को कारगर करेगा और बहु-राज्य सहकारिताओं के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने विकास में समुदाय आधारित साझेदारी के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता का संकेत दिया है। इसमें कहा गया है कि अलग सहकारी मंत्रालय का गठन वित्त मंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा को भी पूरा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे