लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था और महंगाई को लेकर विपक्ष के निशाने पर  मोदी सरकार, प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट-जनता को दिवाली गिफ्ट, भयंकर महंगाई

By शीलेष शर्मा | Updated: November 2, 2020 19:59 IST

केंद्र सरकार पर हमलाः पिछले एक साल में आलू के दाम लगभग 100% और प्याज के दाम 50% बढ़े हैं। जहां एक तरफ जनता सब्जियों के बढ़ते दामों के चलते बेहाल है वहीं इनको उगाने वाले अन्नदाताओं को इनके दाम नहीं मिलते हैं और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 10 वर्षों में यह पहला मौका है जब आलू के दाम 50 से 60 रुपये प्रति किलो पहुँच गये हैं।2019 में जो प्याज़ लगभग 45 रुपये प्रति किलो थी 2020 में 110 रुपये किलो में बिकी। जिसका मतलब 143 फ़ीसदी महँगी।दाल 106 रुपये किलो ,अरहर 107 रुपये ,मसूर दाल 78 रुपये प्रति किलो ,मूँग दाल 103 रुपये प्रति किलो मिल रही है।

नई दिल्लीः त्योहारों के मौसम में रसातल में जाती देश की अर्थव्यवस्था और आसमान छूती महंगाई को लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। बिहार चुनाव में रोज़गार के बाद महंगाई बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है।

महंगाई के सवाल पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने सरकार पर तंज़ कसते हुये हमला बोला। उन्होंने टिप्पणी की " भाजपा का जनता को दिवाली का गिफ़्ट, भयंकर महंगाई। भाजपा का अपने पूंजीपति मित्र को दिवाली गिफ़्ट, 6 एयरपोर्ट, पूँजीपतियों का साथ,पूँजीपतियों का विकास। " प्रियंका के ट्वीट के साथ ही राहुल ने भी ट्वीट किया "देश के किसानों ने माँगी मंडी,पीएम ने थमा दी भयानक मंदी। "

दरअसल इन दोनों नेताओं की टिप्पणी सब्जी ,फल ,दालें जैसी रोज़मर्रा की वस्तुओं की क़ीमतों में आयी तेज़ी के बाद आयी। बाज़ार भाव की बात करें तो आलू और प्याज़ के भाव 50 से 90 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं। उपभोक्ता खाद्यान्न प्राइस इंडेक्स 10  फ़ीसदी के ऊपर निकल रहा है।

सितम्बर -अक्टूबर के बीच के आंकड़े बताते हैं कि सब्जियों के भाव में 22. 71 फ़ीसदी वृद्धि हुयी है आज भी ऊपर की ओर बढ़ रही है। कमोवेश यही हाल दालों का है ,जिनके भाव 14 फ़ीसदी से अधिक बढ़े हैं। पिछले 10 वर्षों में यह पहला मौका है जब आलू के दाम 50 से 60 रुपये प्रति किलो पहुँच गये हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने एक और ट्वीट किया। पिछले एक साल में आलू के दाम लगभग 100% और प्याज के दाम 50% बढ़े हैं। जहां एक तरफ जनता सब्जियों के बढ़ते दामों के चलते बेहाल है वहीं इनको उगाने वाले अन्नदाताओं को इनके दाम नहीं मिलते हैं और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है। ये सरकार किसान, गरीबों एवं मध्यम वर्ग की दुश्मन है।

2019 में जो प्याज़ लगभग 45 रुपये प्रति किलो थी 2020 में 110 रुपये किलो में बिकी। जिसका मतलब 143 फ़ीसदी महँगी। आज उरद दाल 106 रुपये किलो ,अरहर 107 रुपये ,मसूर दाल 78 रुपये प्रति किलो ,मूँग दाल 103 रुपये प्रति किलो मिल रही है।

कृषि मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि 2018 -19 में आलू कोल्ड स्टोरेज भंडारण 238 लाख टन से अधिक था वह 2020 में गिर कर 214 लाख टन रह गया है। यही हाल दलों और दूसरी दैनिक उपभोग की वस्तुओं की है। बढ़ती महँगाई पर सरकार अंकुश लगाती नज़र नहीं आ रही नतीजा विपक्ष सरकार पर हमलावर है। 

टॅग्स :कांग्रेसभारत सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इकॉनोमीनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणप्रियंका गांधीराहुल गांधीमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे