लाइव न्यूज़ :

साइबर अपराध से निपटने के लिये प्रतिबद्ध मोदी सरकार: गृह मंत्री

By भाषा | Updated: December 21, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि 99 प्रतिशत पुलिस थानों में सभी प्राथमिकी केंद्र सरकार के ऑनलाइन पोर्टल सीसीटीएनएस पर दर्ज की जाती हैं और देश के सभी 16,347 पुलिस थाने इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

शाह ने यहां 'साइबर अपराधः खतरे, चुनौतियां एवं प्रतिक्रिया' विषय पर गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि साइबर अपराधों के खिलाफ विश्लेषणात्मक उपकरण बनाने का काम 40 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पिछले सात वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने साइबर अपराध से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा, ''पिछले सात वर्षों में देश में साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस चौकी स्तर तक बुनियादी ढांचा तैयार करने का काम पूरा किया गया है।''

शाह ने कहा कि साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस कर्मियों और वकीलों को प्रशिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ''अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क तथा सिस्टम (सीसीटीएनएस) को देश के सभी 16,347 पुलिस स्टेशनों में लागू किया गया है। नए स्थापित पुलिस स्टेशनों सहित 99 प्रतिशत थानों में सीसीटीएनएस पर सभी प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता