लाइव न्यूज़ :

देश में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले के बीच मोदी सरकार का दावा, कोविड-19 को रोकने की केंद्र की नीति सफल है

By भाषा | Updated: October 7, 2020 21:34 IST

नरेंद्र मोदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि भारत में ठीक होने की लगातार बढ़ती दर और इलाजरत मामलों की संख्या में लगातार आ रही कमी से साबित होता है कि केंद्र के नेतृत्व में कोविड-19 पर रोक लगाने की रणनीति सफल है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि जनवरी में एक प्रयोगशाला थी जो अब पूरे देश में 1889 हो गयी हैं।हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 के टीका के क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रगति पर मुझे विश्वास है और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जल्द ही भारत और अधिक सफलता हासिल करेगा।

नयी दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बुधवार को 72,049 नये मामलों के साथ 67.57 लाख हो गई जबकि अभी तक 57 लाख 44 हजार 693 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इससे ठीक होने की राष्ट्रीय औसत दर 85.02 फीसदी हो गई है। 

इस बीच नरेंद्र मोदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने बुधवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों के ठीक होने की बढ़ती दर और इलाजरत मरीजों की संख्या में लगातार आ रही कमी साबित करती है कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में कोविड-19 पर रोक लगाने की रणनीति सफल है।

मध्यप्रदेश के रीवा में एक सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के डिजिटल उद्घाटन में हर्षवर्द्धन ने कहा कि जांच की क्षमता को सफल तरीके से बढ़ाया गया है और कुल जांच की संख्या के मामले में देश ने आठ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एक बयान में उनके हवाले से बताया गया, ‘‘पिछले नौ महीने से भारत संक्रमण की बीमारी से अनवरत लड़ रहा है।

भारत में ठीक होने की लगातार बढ़ती दर और इलाजरत मामलों की संख्या में लगातार आ रही कमी से साबित होता है कि केंद्र के नेतृत्व में कोविड-19 पर रोक लगाने की रणनीति सफल है।’’ बयान में बताया गया है, ‘‘हमने अपनी जांच क्षमता सफलतापूर्वक बढ़ाई है जो कुल जांच के लिहाज से आठ करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है।’’

उन्होंने कहा कि जनवरी में एक प्रयोगशाला थी जो अब पूरे देश में 1889 हो गयी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उपचार और कोविड-19 के टीका के क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रगति पर मुझे विश्वास है और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जल्द ही भारत और अधिक सफलता हासिल करेगा।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियानरेंद्र मोदीहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी