लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने किसानों की जिंदगी बदल दी : जावड़ेकर

By भाषा | Updated: May 30, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने बीते सात साल में ऐतिहासिक निर्णयों व सुधारों से लाखों किसानों की जिंदगी बदल दी। साथ ही लोगों के लिये किफायती व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं भी सुनिश्चित कीं।

जावड़ेकर ने मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री को देश की सेवा में अब तक किये गए कार्यों और उनके नेतृत्व में लोगों के कल्याण के लिये बधाई दी।

उन्होंने लोगों से 'सेवा दिवस' के रूप में मनाई जा रही वर्षगांठ से संबंधित कार्यक्रमों हिस्सा लेने की अपील की।

केन्द्रीय मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए लिखा, ''सात साल में की गई देश की सेवा और लोगों के कल्याण के लिये प्रधानमंत्री मोदी जी को बधाई। आज सेवा दिवस मनाया जा रहा है। आप भी अपने आसपास हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लें।''

जावड़ेकर ने कहा कि मोदी सरकार ने ''बीते सात साल में किसानों के कल्याण के लिये तत्परता से काम करते हुए कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णयों और सुधारों के जरिये लाखों किसानों की जिंदगी बदल दी।''

उन्होंने कहा, ''नरेन्द्र मोदी की सरकार ने इन सात सालों में सभी नागरिकों के लिये किफायती तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कीं और देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रभावी सुधार तथा इसको मजबूती प्रदान करने के लिये सरकार अभूतपूर्व स्तर पर काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण