मोदी सरकार पूर्वोत्तर को विकास की मुख्यधारा में लेकर आई: नड्डा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 21:44 IST2021-01-27T21:44:10+5:302021-01-27T21:44:10+5:30

Modi government brings northeast into the mainstream of development: Nadda | मोदी सरकार पूर्वोत्तर को विकास की मुख्यधारा में लेकर आई: नड्डा

मोदी सरकार पूर्वोत्तर को विकास की मुख्यधारा में लेकर आई: नड्डा

नयी दिल्ली, 27 जनवरी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने पूर्वोत्तर के राज्यों को विकास, संपर्क, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है।

मणिपुर भाजपा प्रदेश कार्यसमित की बैठक को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के तीव्र विकास और सामाजिक प्रगति सुनिश्चित करने का विशेष ख्याल रखते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई प्रत्येक मतदान केंद्र में 300 सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य लेकर अभियान चलाएगी और इसमें समाज के सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा। उनके मुताबिक इस अभियान में विशेष जोर जनजातीय लोगों को पार्टी से जोड़ने पर रहेगा।

नड्डा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं और वहां कानून और व्यवस्था की स्थिति में बदलाव महसूस किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर में 139 दिनों की आर्थिक नाकेबंदी और बड़े पैमाने पर हिंसा और हुई थी। मणिपुर लगातार उग्रवाद से प्रभावित रहा लेकिन अब भाजपा सरकार में राज्य से उग्रवाद और आर्थिक नाकेबंदी की संस्कृति समाप्त हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य की सीमाओं पर अब शांति है और कानून व्यवस्था की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारत का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना अब मणिपुर में है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर को यह सम्मान राज्य के प्रभावी नेतृत्व की वजह से मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi government brings northeast into the mainstream of development: Nadda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे