लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलनः 40 रुपये बढ़ाए गेहूं के दाम, मोदी सरकार ने दी किसानों को खुशखबरी, यहां जानें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2021 15:35 IST

केंद्र सरकार ने फसल वर्ष 2021-22 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 40 रुपये बढ़ाकर 2,015 रुपये प्रति क्विंटल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2022-23 के लिए रबी फसलों के लिए एमएसपी को मंजूरी दी।एमएसपी वह दर है, जिस पर सरकार किसानों से अनाज खरीदती है।गेहूं की उत्पादन लागत 1,008 रुपये प्रति क्विंटल अनुमानित है।

नई दिल्लीः किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार ने किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने फसल वर्ष 2021-22 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 40 रुपये बढ़ाकर 2,015 रुपये प्रति क्विंटल किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2022-23 के लिए रबी फसलों के लिए एमएसपी को मंजूरी दी।

केंद्र सरकार ने गेहूं, चना, मसूर, अरहर, सरसों और सूरजमुखी की सरकारी खरीद की कीमतों में जमकर इजाफा किया है। नए सीजन के गेहूं को 2% बढ़ाकर बढ़ाया है। भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उपभोक्ता है। सरकार ने बुधवार को चालू फसल वर्ष के लिए गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 40 रुपये बढ़ाकर 2,015 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों के लिए 400 रुपये बढ़ाकर 5,050 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। एमएसपी वह दर है, जिस पर सरकार किसानों से अनाज खरीदती है। वर्तमान में, सरकार खरीफ और रबी दोनों मौसमों में उगाई जाने वाली 23 फसलों के लिए एमएसपी तय करती है।

खरीफ (गर्मी) फसलों की कटाई के तुरंत बाद अक्टूबर से रबी (सर्दियों) फसलों की बुवाई शुरू हो जाती है। गेहूं और सरसों रबी की प्रमुख फसलें हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सीसीईए ने 2021-22 फसल वर्ष (जुलाई-जून) और 2022-23 विपणन सत्रों के लिए छह रबी फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी है।

सीसीईए ने 2021-22 फसल वर्ष (जुलाई-जून) और 2022-23 विपणन सत्रों के लिए छह रबी फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी है। इस फसल वर्ष के लिए गेहूं का एमएसपी 40 रुपये बढ़ाकर 2,015 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो 2020-21 फसल वर्ष में 1,975 रुपये प्रति क्विंटल था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि गेहूं की उत्पादन लागत 1,008 रुपये प्रति क्विंटल अनुमानित है। आधिकारिक पीटीआई लक्स एमजेएच रैम के अनुसार, सरकार ने 2021-22 रबी विपणन सीजन के दौरान 43 मिलियन टन से अधिक का रिकॉर्ड गेहूं खरीदा।

टॅग्स :किसान आंदोलनभारत सरकारनरेंद्र मोदीहरियाणाUttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है