लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने कृषि के लिए संप्रग की तुलना में 438 फीसदी ज्यादा बजट आवंटित किया : गिरिराज

By भाषा | Updated: February 6, 2021 14:29 IST

Open in App

पणजी, छह फरवरी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि 2014 से 2020 के दौरान कृषि क्षेत्र के लिए मोदी सरकार द्वारा आवंटित बजट संप्रग सरकार की तुलना में 438 फीसदी अधिक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वामपंथी और कथित ‘‘टुकड़े टुकड़े गैंग’’ कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों को बदनाम कर रहे हैं।

मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री यहां संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कृषि क्षेत्र में बजट आवंटन पर बात करना चाहता हूं। 2009 से 2014 के बीच कृषि के लिए बजट आवंटन 88,811 करोड़ रुपये था जिसे 2014 और 2020 के बीच बढ़ाकर 4,87,238 करोड़ रुपये कर दिया गया जो 438 फीसदी अधिक है।’’

उन्होंने आरोप लगाए, ‘‘वामपंथी और टुकड़े टुकड़े गैंग कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों को बदनाम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि 2013-14 में कृषि क्रेडिट सात लाख करोड़ रुपये था जो वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 16.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह 135 फीसदी की बढ़ोतरी है।

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष अंतरण (डीबीटी) माध्यम से देश के 106 लाख किसानों के खाते में छह-छह हजार रुपये का लाभ दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos