लाइव न्यूज़ :

मोदी ने ही दिया अमेठी की बेटी को पद्म सम्मान : स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:19 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 18 नवंबर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी नेहरू परिवार पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अरसे तक वीवीआईपी क्षेत्र होने के बावजूद अमेठी की किसी गरीब बेटी को पद्म सम्मान मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही दिया।

स्मृति ने अमेठी में एक स्वैच्छिक संस्था द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी की एथलीट बेटी सुधा सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।

उन्होंने लंबे समय तक अमेठी का जनप्रतिनिधित्व करने वाले नेहरू गांधी परिवार पर परोक्ष रूप से वार करते हुए कहा, "अमेठी कहने को तो लंबे समय तक वीवीआइपी क्षेत्र के रूप में जाना जाता रहा लेकिन पहले कभी किसी गरीब की बेटी को ऐसा सम्मान नहीं दिया गया।"

गौरतलब है कि वर्ष 2010 में चीन के ग्वांगझू में आयोजित एशियाई खेलों में स्टीपल चेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट अमेठी की बेटी सुधा सिंह को इसी साल जनवरी में 'पद्मश्री' से नवाजा गया है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना की चर्चा करते हुए कहा कि देश में तमाम लोग ईमानदारी और कर्मठता के बल पर प्रगति के पथ पर हैं।

स्मृति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अमेठी में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का आज लोकार्पण किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो