लाइव न्यूज़ :

मोदी ने राष्ट्र को नयी दिशा दी, विलक्षण प्रतिभा के धनी : अन्नपूर्णा देवी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 20:48 IST

Open in App

सोनीपत, 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के अवसर पर बधाई देते हुये केंद्री शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि वह विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं जिन्होंने राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करते हुए केंद्रीय मंत्री ने मोदी को 71वें जन्मदिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं, जिन्होंने राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की है। अब राष्ट्र उस विकास पथ पर तीव्रता से अग्रसर है जिसमें हर क्षेत्र और हर वर्ग के कल्याण के लिये नये आयाम मिल रहे हैं।’’

मंत्री ने कहा कि मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग एवं मजबूत पहचान बनयी है और देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ विश्व की राजनीति में भारत के दखल को बढ़ावा दिया है।

इस बीच, भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शुक्रवार को भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा जिले के कथूरा गांव में संगठन के नेताओं और किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनका पुतला फूंका।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने किसानों को ठगने का काम किया है क्योंकि पार्टी ने सत्ता में आने से पहले किसानों को उनकी आय दोगुनी करने और डीजल सस्ता करने के सपने दिखाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन