लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 समाप्त कर मोदी ने मुखर्जी के सपने को साकार किया : धामी

By भाषा | Updated: July 6, 2021 15:58 IST

Open in App

देहरादून, छह जुलाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त कर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सपने को साकार किया है।

डॉ मुखर्जी की जयंती के अवसर पर यहां राजपुर रोड स्थित मुखर्जी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह एक शिक्षाविद, चिंतक और जनसंघ के संस्थापक थे और साथ ही वह देश के पहले उद्योग मंत्री भी रहे हैं।

धामी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी जम्मू—कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाना चाहते थे और उन्होंने अनुच्छेद-370 को समाप्त करने की वकालत की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 एवं 35 ए समाप्त कर उनके सपने को साकार किया है।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित थे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अपने आवास बीजापुर सेफ हाऊस में भी डॉ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह