लाइव न्यूज़ :

गंगा नदी को स्वच्छ बनाने में विफल रहे मोदी; वाराणसी में हारेगी भाजपा : राकांपा

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:04 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा नदी को स्वच्छ और साफ बनाने में विफल रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में उनके वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कम से कम चार सीट हारेगी।

प्रधानमंत्री की राकांपा द्वारा आलोचना उस दिन आई है जब उन्होंने वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन किया और वहां ‘गंगा आरती’ भी देखी।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में, महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने याद किया कि मोदी ने 2014 के आम चुनाव से पहले कहा था कि मां गंगा ने उन्हें वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए बुलाया है। उनकी यह बात बहुत मशहूर हुई थी।

मलिक ने आरोप लगाया, “अब साढ़े सात साल हो गए... लेकिन मोदी सरकार यह जवाब नहीं दे पाई कि इतने सालों में गंगा नदी सफाई अभियान का क्या हुआ?”

उन्होंने कहा कि गंगा नदी की सफाई के लिए जिम्मेदार कुछ मंत्रियों को इस अवधि के दौरान बदल दिया गया था, लेकिन नदी को साफ करने का मिशन “अधूरा” रहा।

मंत्री ने आरोप लगाया, “प्रधानमंत्री ने कहा था कि मां गंगा ने उन्हें बुलाया था। लेकिन मोदी जी गंगा को स्वच्छ बनाने में पूरी तरह विफल रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “वाराणसी उनका निर्वाचन क्षेत्र (लोकसभा) है। लेकिन हमारा मानना है कि भाजपा विधानसभा की पांच सीटों (वाराणसी लोकसभा क्षेत्र) में से कम से कम चार हारेगी।”

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे