मोदी ने गोगोई के निधन पर जताया

By भाषा | Updated: November 23, 2020 18:50 IST2020-11-23T18:50:54+5:302020-11-23T18:50:54+5:30

Modi expressed the death of Gogoi | मोदी ने गोगोई के निधन पर जताया

मोदी ने गोगोई के निधन पर जताया

नयी दिल्ली, 23 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और कहा कि वह एक लोकप्रिय नेता और वरिष्ठ प्रशासक थे, जिनके पास असम के साथ-साथ केंद्र में भी काम करने का वर्षों का लंबा राजनीतिक अनुभव था।

गोगोई का सोमवार को गुवाहाटी में निधन हो गया। पिछले दिनों वह कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और उपचार के बाद ठीक हो गए थे लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोगोई 84 साल के थे।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री तरुण गोगोई एक लोकप्रिय नेता और वरिष्ठ प्रशासक थे, जिनके पास असम के साथ-साथ केंद्र में भी काम करने का वर्षों का लंबा राजनीतिक अनुभव था। उनके निधन से गहरा धक्का लगा है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ है।’’

गोगोई 2001 से तीताबोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। वह छह बार सांसद भी रहे और दो बार केंद्रीय मंत्री बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi expressed the death of Gogoi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे