लाइव न्यूज़ :

'नरेंद्र मोदी पीएम की तरह नहीं करते बर्ताव', राहुल गांधी के बयान पर संबित का जवाब- 'इन्हे लगता है इनकी मां हेडमिस्टेरस हैं और...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 8, 2020 16:34 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'डंडे' वाले बयान पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा था कि जिस व्यक्ति को माताओं-बहनों का सुरक्षा कवच मिला हो, उसे कुछ नहीं हो सकता।

Open in App

कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने एक प्राइवेट चैनले से बात करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी किसी भी तरह से प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव नहीं करते हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जवाब दिया है। संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखा- इन बच्चे को लगता है कि इनकी मां हेडमिस्टेरस हैं और देश के सारे पीएम इनके सामने झुककर बर्ताव करें। जैसे की पहले के छात्र (यानी पिछले पीएम) ने किया है। राहुल बाबा मोदी ''एक्सीडेंटल प्रधानमंत्री'' नहीं हैं। 

पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी में डंडा मारने को लेकर विवाद? 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'डंडे' वाले बयान पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा था कि जिस व्यक्ति को माताओं-बहनों का सुरक्षा कवच मिला हो, उसे कुछ नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। मोदी ने विशाल जनसभा के दौरान गांधी का नाम लिये बिना कहा, ''जिस व्यक्ति को माताओं-बहनों का सुरक्षा कवच मिला हो, उसे कुछ नहीं हो सकता।''

राहुल  गांधी ने बुधवार को दिल्ली में चुनावी रैली के दौरान मोदी को आगाह किया था कि अगर उन्होंने देश में बेरोजगारी का समाधान नहीं किया तो अगले छह महीने में युवा उनकी डंडों से पिटाई करेंगे। इस मुद्दे पर शुक्रवार को संसद में भी काफी हंगामा हुआ और केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने राहुल से माफी की मांग की। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंबित पात्राराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया