लाइव न्यूज़ :

देश के किसानों और मजदूरों की शक्ति को नहीं समझते मोदी: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: February 12, 2021 14:42 IST

Open in App

पीलीबंगा (राजस्थान), 12 फरवरी केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों और मजदूरों की शक्ति को नहीं समझते हैं लेकिन अब ये लोग अपनी शक्ति प्रधानमंत्री को दिखाने जा रहे हैं।

गांधी ने यहां कहा कि ये कानून सिर्फ किसानों का मुद्दा नहीं बल्कि यह गरीबों, मजदूरों और देश की 40 प्रतिशत जनता का मुद्दा और कांग्रेस पार्टी इन कानूनों को रद्द करवा कर ही दम लेगी।

राहुल गांधी ने कहा कि चीन की सेना ने हिंदुस्तान से हजारों किलोमीटर जमीन छीन ली लेकिन प्रधानमंत्री चीन के सामने खड़े नहीं होंगे बस किसानों को धमकी देंगे, उन्हें डराएंगे, धमकाएंगे और दीवार बनाएंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि वह ये कानून किसानों के लिए लाए हैं तो सवाल यह है कि पूरे देश में किसान दुखी क्यों है? दिल्ली की सीमाओं पर लाखों किसान आंदोलन के लिए क्यों जमा हैं?’’

गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह बस 'हम दो हमारे दो के लिए किया। चार लोग इस देश की सरकार चलाते हैं और जो भी हो रहा है इन चार लोगों के लिए हो रहा है। .. नरेंद्र मोदी अपने मित्रों के लिए रास्ता साफ करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे