लाइव न्यूज़ :

मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से भारत-ईयू नेताओं की बैठक के सकारात्मक नतीजों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: May 26, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और आपसी हित के क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की तथा साथ ही हाल ही में संपन्न हुए भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं की बैठक के सकारात्मक नतीजों पर संतुष्टि जताई।

फोन पर हुई इस वार्ता के दौरान मोदी ने भारत के कोविड महामारी का मुकाबला करने में फ्रांस द्वारा प्रदान की गई सहायता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने इस बात पर सहमति जताई की संतुलित और व्यापक मुक्त व्यापार के लिए वार्ता बहाल करने के संबंध में हुई घोषणाएं तथा निवेश समझौता और भारत-ईयू संपर्क समझौता स्वागत योग्य कदम हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और आपसी हित के क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की तथा साथ ही हाल ही में संपन्न हुए भारतीय और यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक के सकारात्मक नतीजों पर संतुष्टि जताई।’’

दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी में आई गहराई और मजबूती पर संतुष्टि जताई तथा कोविड के बाद की दुनिया में साथ मिलकर काम करते रहने पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर राष्ट्रपति मैक्रों को कोविड-19 से स्थिति में सुधार के बाद भारत आने का न्योता दिया।

मोदी ने पिछले दिनों यूरोपीय संघ के 27 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ डिजीटल माध्यम से बैठक की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह