लाइव न्यूज़ :

मोदी ने केदारनाथ में वह काम किया, जो वहां सैकड़ों बरस तक नहीं हुआ: धामी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:27 IST

Open in App

देहरादून, 28 अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ के लिए वह काम किया है जो वहां सैकडों बरस तक नहीं हुआ।

चमोली जिला स्थित बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उत्तराखंड के साथ प्रधानमंत्री जी का लगाव किसी से छिपा हुआ नहीं है। जो भव्य केदारपुरी बन रही है और जो काम सैकडों बरस तक केदारपुरी में नहीं हुआ, वह उन्होंने किया है।’’

उन्होंने कहा कि केदारनाथ में लगभग 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के काम चल रहे हैं जिसमें से 250 करोड़ रुपये के काम अभी तक पूरे हो चुके हैं। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री पांच नवंबर के अपने आगामी दौरे में इन कार्यों का लोकार्पण करने के अतिरिक्त दूसरे चरण के 150 करोड़ रुपये के कई पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि उसी दिन आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति की स्थापना भी होगी और यह मोदी के केदारनाथ दौरे का एक म​हत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा।

धामी ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम का हम पूरे देश में 12 ज्योर्तिलिंगों, चारों शंकराचार्य मठों, उनके जन्मस्थान तथा सभी शिवालयों में सजीव प्रसारण करेंगे।’’

केदारपुरी में किए जा रहे कार्यों को मोदी की 'दृष्टि' बताते हुए धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसी तर्ज पर बदरीनाथ के विकास की भी योजना बनायी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बदरीनाथ धाम के लिए ‘मास्टर प्लान’ के तहत भी जल्द कार्य शुरू हो जाएंगे जिसके लिए 250 करोड़ रुपये प्राप्त हो गए हैं।

देवस्थानम बोर्ड के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में धामी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार हमेशा संवेदनशील रही है और इसके समाधान के ​लिए एक अच्छा रास्ता निकाला जाएगा। धामी ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी जिसने अपनी पहली रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समिति अपनी अंतिम रिपोर्ट भी सौंप देगी जिसके बाद उसका परीक्षण कराके उसे कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में चर्चा के बाद एक अच्छा और सर्वमान्य हल निकाला जाएगा।

इससे पहले, धामी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान की विशेष पूजा अर्चना की और देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मंदिर के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने मुख्यमंत्री की पूजा अर्चना कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ आए हुए तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की और यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भगवान बदरी विशाल से प्रार्थना की है कि वह हमें कोविड-19 की दूसरी लहर से उबरने के बाद हाल में प्रदेश में आयी प्राकतिक आपदा से भी उबरने की शक्ति दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो